इस व्हाट्सएप नम्बर पर EPFO का बैलेंस चेक करें

नई दिल्ली. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन(EPFO) की इस सुविधा का फायदा लोग जमकर उठा रहे हैं। पहले लोगों को पीएफ बैलेंस चेक करने में काफी परेशानी होती है। लेकिन अब चंद सेकेंड में पीएफ खाते का लेखा-जोखा (बैलंेंस) आप अपने मोबाइल पर देख सकते है। इसके लिये आपको केवल अपने पीएफ खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से हाय लिखना है। पूरी डिटेल आपके सामने होगी। आपके पीएफ अकाउंट में कितने पैसे हैं। उसमें नियोक्ता का कितना योगदान है।आपका हर माह कितना कंट्रीब्यूशन है। सबसे खास पेंशन फंड कुल कितना जमा है। हर माह पेंशन के लिये कितना अमाउंट कट रहा है।
कैसे चेक करें पीएफ का बैलेंस
इस सेवा का फायदा उठाने के लिये सदस्य का मोबाइल नम्बर उसके यूनिवर्सल अकाउंट नम्बर (UAN) के साथ पंजीकृत होना आवश्यक है। सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में EPFO  का आधिकारिक व्हाट्सएप नम्बर $918796441800 सेव करें। अपने पंजीकत मोबाइल नम्बर से इस चैट पर केवल “HI”  लिखकर भेजें। चैटबॉट के निर्देशानुसार अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें। मुख्य मैन्यू में आवश्यक विकल्प जैसे कि चैक बेलेंस, लास्ट 5 ट्रांजिक्शन या डाउनलोड पासबुक को चुने। सिक्योरिटी के लिये आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक OTP  प्राप्त होगा। जिसे चैट में दर्ज करना होगा। सत्यापन पूरा होते ही संबंधित मेम्बर आईडी चुनने पर मांगी गई जानकारी स्क्रनी उपलब्ध हो जायेगी। ईपीएफओ ने साफ किया है कि वर्तमान में यह सेवा केवल खाते की जानकारी देखने और पासबुक डाउनलोड करने तक सीमित है। संगठन ने सदस्यों से अपील की है कि वह केवल सत्यापित आधिकारिक नम्बर $918796441800 का ही इस्तेमाल करें। किसी भी अनजान व्यक्ति या फर्जी लिंक पर अपना यूएएन पासवर्ड, बैंक वितरण या अनचाहा ओटीपी शेयर न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *