आरआई और आरक्षक को हाईकोर्ट ने किया निलंबित, कैंसर पीडित बंदी उपचार के लिये नहीं भेजने पर
ग्वालियर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने सेंट्रल जेल के कैंसर पीडि़त कैदी नरहरि पुत्र रामभरोसे को उपचार कराने के लिये दिल्ली एम्स न भेजने और हाईकोर्ट से तथ्य छिपाने के मामलेमें आरआई (रक्षित निरीक्षक) रणजीतसिंह सिकरबार समित एक आरक्षक देवेन्द्र भदौरिया का हाईकोर्ट की अवमानना के मामले में निलंबित कर दिया है। इससे पहले कि आरआई पर हाईकोर्ट ने 75 हजार रूपये जुर्माना लगाया था।
ग्वालियर के सेंट्रल जेल में बंद कैदी नरहरि को उपचार के लिये दिल्ली एम्स ले जाना था। जेल प्रशासन ने लगभग 8 माह में 34 बार पत्र लिखकर पुलिस बल की मांग की थी। लेकिन पुलिस की तरफ से गार्ड उपलब्ध नहीं कराये गये।
तथ्य छिपाने के आरोप में जस्टिस जीएस अहलूवालिया और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की डबल बेंच ने पाया कि आरआई रणजीत सिंह सिकरबार ने अपने शपथ पत्र में जेल से आये इन 34 पत्रों की जानकारी हाईकोर्ट से छिपाई है।
