Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

जन्मदिन की पार्टी के बाद बिछ गयी लाशें, एक्सप्रेसवेप र 250 की रफ्तार से दौड़ाई बीएमडब्ल्यू कार डिवाइडर से टकराई, 2 दोस्तों की मौत

बदलापुर. महाराष्ट्र के बदलापुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। बर्थडे सेलीब्रेशन के बाद दोस्तों के साथ हाईस्पीड ड्राइव पर निकले 3 युवाओं का सफर कुछ ही मिनटों में दर्दनाक हादसे में बदल गया। मुंबई-बड़ौदा हाइवे पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार का ऐसा खौफनाक हादसा हुआ कि 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना इतनी जबरदस्त की कार के परखच्चे उड़ गये। शवों के अंग दूर-दूर तक बिखर गय। घटना के समय कार की रफ्तार 250 किमी प्रतिघंटे की अधिक बताई जा रही है।
कार एक्सीडेंट में मरने वालों की पहचान बदलापुर निवासी योगेश नेगी 26, बांद्रा निवासी रेबेका जैकब 24, के रूप में हुई है। योगेश का जन्मदिन था, उसने बदलापुर पश्चिम में दोस्तों के साथ पार्टी की थी। पार्टी के बाद योगेश, रेबेका और कार मालिक अंगद देर रात निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे पर घूमने के लिये पहुंचे थे। ऐसा बताया जा रहा है कि रविवार की 21 जून की सुबह यह दर्दनाक हादसा हुआ। बीएमडब्ल्यू कार टिटवाला से बदलापुर की तरफ से आ रही थी। इसी बीच एरंजाड़ इलाके के पास चालक का कार से कंट्रोल हट गया और तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार कईबािर पलटी खाती हुई सड़क पर घिसटती चली गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş grandpashabet hepsibet hepsibet giriş betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş