राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आगमन, विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत 

ग्वालियर – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आगमन पर विमानतल पर स्वागत हुआ। रविवार 21 जून को वायुसेना के विमान से दोपहर 2.40 बजे वायुसेना के विमानतल महाराजपुरा पर पधारीं। उनके साथ मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी आए।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल पर स्वागत हुआ। विमानतल पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने राष्ट्रपति को पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जमंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह व महापौर शोभा सिकरवार ने भी पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।  विमानतल पर अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, डीजी होमगार्ड प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव, कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह एवं वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कुछ देर रुकने के पश्चात हैलीकॉप्टर से श्योपुर जिले के कूनों के लिये रवाना हुए।
राष्ट्रपति 22 जून को प्रात: 10.40 बजे हैलीकॉप्टर से श्योपुर के कूनों से वायुमार्ग द्वारा ग्वालियर में वायुसेना के विमानतल महाराजपुरा आयेंगीं। कुछ देर रुकने के पश्चात वायुसेना के विमान द्वारा नई दिल्ली के लिये रवाना होंगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *