Newsमप्र छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-बेटी सहित 3 को रौंदा, कार की टक्कर से 30-40 फीट दूर जा गिरे

शिवपुरी. तेज रफ्तार कार ने मोटरसाईकिल सवार पिता-बेटी और स्कूटी सवार को बुरी तरह से कुचल दिया। पिता पुत्री की घटनास्थल पर ही मौत होगयी। जबकि स्कूटी सवार की हालत नाजुक हे। वहीं, कार ड्राइवर की भी जान चली गयी है। मामला पिछोर थाना इलाके के श्रीनगर गांव का है। 40 वर्षीय रहम सिंह लोधी अपनी बेटी प्रियंका लोधी के साथ बाइक नमबर यूपी93एल 8246 से अपने गांव निदानपुर लौट रहे थे। प्रियंका कक्षा 11वीं की छात्रा थी। पिछोर के शासकीय कन्या विद्यालय में एडमिट कार्ड लेने गयी थी।
इस बीच श्रीनगर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार सफेद रंग की कार हुंडई ओरा नम्बर यूपी32वीएन9354 ने उनकी बाइीक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों लगभग 30-40 फीट दूर जा गिरी। उनके सिर और चेहरे में गंभीर चोटें आयी है। घटनास्थल परउ ही दोनों की मौत हो गयी।
बेकाबू कार ने स्कूटी को भी मार टक्कर
बाइक को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित हो गई। आगे चल रही एक स्कूटी से जा टकराई। हादसे में कार चालक राहुल लोधी (निवासी ग्राम तिनधारी, थाना भौंती) की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं एक घायल की हालत नाजुक है, जिसे झांसी रेफर किया गया है।
पुलिस ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कार सड़क से 25-30 फीट दूर खेत में मिली है । बाइक और स्कूटी भी दूर फेंका गए थे। सिर और अन्य जगहों पर ज्यादा चोट है। खून ज्यादा बह जाने की वजह से जान चली गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *