Newsमप्र छत्तीसगढ़

सेना का जवान और निकला रिटायर्ड फौजी, 2 बच्चों का पिता, युवती को सच्चाई पता चली तो फांसी पर लटक गयी

ग्वालियर. एक युवती ने अपने प्यार के लिये पूरे परिवार से लड़कर लव मैरिज की और वह खुश थी कि उसका पति फौज में है। लेकिन शादी के बाद जैसे-जैसे सच्चाई सामने आती गयी तो उसके पैरों तले जमीन खिसकती चली गयी। शादी के बाद पता चला कि पति रिटायर हो चुका है, और वह पहले से शादी शुदा है। उसके 2 बच्चे भी है। जब इसका विरोध किया तो उससे मारपीट की गयी। उसके परिजन ओर उसकी पत्नी ने भी पीटा और धमकाया। युवती पति के धोखे से इस कदर टूट गयी कि उसे 12 फरवरी को सुसाइड कर लिया। मौत से पहले उसने एक वीडियो अपलोड किया था जो कि अब वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती ने अपनी मौत के लिये पति और ससुरालवालों को जिम्मेदार ठहराया। उसने कहा-कि मेरी मौत के लिये मेरा पति और उसके परिजन जिम्मेदार है।
सड़क पर आमने-सामने आने पर मिले दो दिल
पुरानी छावनी निवासी राजू उर्फ सत्यनारायण भदौरिया से यातायात नगर जीडीए कॉलोनी निवासी 26 वैष्णवी उर्फ प्राची सिंह की मुलाकात कम रोचक नहीं है। लगभग एक वर्ष पूर्व बहोड़ापुरा में एक मोड़ पर दोनों की स्कूटी आमने-सामने आ गयी। यहां दोनों ने पहली बार एक-दूसरे को देखा और बातचीत होने लगी। इस बीच राजू ने स्वयं को सेना में पदस्थ जवान बताया और बहुत ही कम समय में दोनों ने एक -दूसरे के साथ जिन्दगी बिताने की ठान ली। राजू की उम्र 37 साल थी। लेकिन उसे यह बात छिपा ली। सेना से सेवानिवृत्त, शादीशुदा और 2 बच्चों का पिता होने की बात भी नहीं बताई।
जब प्राची ने परिवार वालों को राजू के बारे में बताया तो वे शादी के लिए राजी नहीं हुए। प्राची ने सभी से लड़-झगड़कर 6 महीने पहले मंदिर में शादी कर ली। फिर नोटरी पर भी शादी की, लेकिन पति उसे सीधे घर लेकर नहीं गया। उसने कहा कि मेरे घर में सभी नाराज हैं। इसके बाद वह प्राची को लेकर सिरोल स्थित ईस्ट मेरेडियन टाउनशिप में किराए के फ्लैट रहने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *