Newsमप्र छत्तीसगढ़

नाकाम हुई आतंकी हमले की साजिश, तमिलनाडु-बंगाल से 8 गिरफ्तार, पाकिस्तान-बांग्लादेश से है संपर्क

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट जारी है। इस दोरान बड़ी आतंकी साजिश बेनकाब हुइ्र है। पुलिस ने बड़े आतंकी हमले कमी प्लानिंग बनाने वाले 8 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी पाकिस्तान आईएसआई और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों के इशारे पर काम कर रहे थे।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक ऑपरेशन के तहत तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से इन 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस ने आरोपियों को अब दिल्ली लेकर जा रही हे। गिरफ्तार किये गये आरोपियों में बांग्लादेश के नागरिक भी शामिल है। उनके कब्जे से 8 मोबाइल फोन और 16 सिमकार्ड भी बरामद किये गये है। आरोपियों के नाम मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल बतायें गये है।
आरोपी फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर रहे हैं
ऐसा बताया जा रहा है कि यह लोग फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर रहे थे। पुलिस ने पश्चिम बंगालसे भी 2 आरोपी गिरफ्तार किकयेगये है। इनमें से एक बाग्लादेशी नागरिक शामिल है। इस आतंकी मॉड्यूल ने 8 फरवरी को दिल्ली के अलग-अलग इलाको और मेट्रो में भड़काऊ पोस्टर चिपकाये थे। जिनमें कश्मूीर से जुड़ी बातें भी लिखी गयी थी। भडकाऊ पोस्टर में फ्री कश्मीर जैसी बातें लिखी हुई थी। जब दिल्ली पुलिस ने पोस्टर को लेकर जांच शुरू की थी। इस आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने इन सभी को तिरूपुर जिले के अथुमकुली2, पल्लडम 3, तिरूमुरूगनपूंडी 1, स्थित गारमेंट यूनिट्स से गिरफृतार किया गया है।
लाल किला-चांदनी चौक में कड़ी सुरक्षा
आतंकी हमले के हाई अलर्ट के बाद पुरानी दिल्ली में लाल किला के आसपास और चांदनी चौक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं. भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. पुलिस ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *