नमो भारत रैपिड रेल से दिल्ली से मेरठ 55 मिनट में पहुंचे, पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया रैपिड रेल का फुल स्ट्रेच का उद्घाटन

नई दिल्ली. पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली-मेरठ के बीच रेपिड रेल के फुल स्ट्रेच और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया गया। अब दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक पूरे 85 किमी के रूट पर नमो भारत रैपिड रेल की सर्विस शुय की गयी है। यह भारत की सबसे तेज सेमी हाईस्पीड रीजनल रैपिड रेल है। इसके साथ ही भारत की सबसे तेज मेट्रो ट्रेन सेवा भी मेरठ भी आम लोगों के लिये शुरू हो गयी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करने के बाद उसमें यात्रा भी की है। इस बीच उनके साथ स्कूली बच्चे और कॉलेज स्टूडेंट्स मौजूद रहे। उन्होंने पीएम मोदी से बातचीत भी की है।

नमो भारत रैपिड रेल के संचालन में महिला सशक्तिकरण पर भी खास ध्यान दिया गया है। इस सेवा में लगभग 80% ड्रायवर स्टाफ महिलायें होगी। दिल्ली से मेरठ के बीच अब यात्रा का समय 55 मिनट रह जायेगा। दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन पर मल्टी -इंटीग्रेटेड ट्रांजिट सिस्टम विकसित किया गया है। यहां स्मार्ट टिकटिंग वेडिंग मशीनें लगाई गयी है। इसके अलावा क्यूआर कोड आधारित टिकट की सुविधा प्रदान की गयी है।
भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर 6 प्लेटफॉर्म बनाये गये है। ताकि आगे चलकर दिल्ली से अलवर और दिल्ली से करनाल रैपिड़ रेल को भी यहां से जोड़ा जा सके। नमो भारत रैपिड रेल में बुलेट ट्रेन जैसी आधुनिक झलक देखने को मिलेगी। ट्रेन 180 किमी प्रतिघंटे की स्पीड़ से चलने में सक्षम है। इसका ड्राइवर कंसोल पूरी तरह से डिजीटल है। इसमें प्रीमियम कोच की सुविधा भी दी गयी है। जहां मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग प्वॉइंट मौजूद है। धूप से बचाव के लिये ब्लाइंड पर्दो की व्यवस्था की गयी है।
नमो भारत रैपिड रेल में महिलाओं के लिए विशेष कोच बनाए गए है। यात्रियों की सुविधा के लिए कोच में सामान रखने की पर्याप्त जगह, खड़े यात्रियों के लिए अतिरिक्त स्पेस, पानी की बोतल रखने की व्यवस्था, मैगजीन होल्डर और पैरों को आराम देने के लिए फुट-रेस्ट भी दिए गए है। यह सेवा दिल्ली–एनसीआर में आधुनिक और तेज परिवहन की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

