शाबाश ग्वालियर पुलिस-पुलिस की तत्परता से फंदे पर लटकी महिला की बची जान

ग्वालियर. पुलिस का क्विक रिस्पॉन्स सामने आया है पुलिस ने गजब ही कर दिया। फांसी पर लटकते हुए एक महिला की जान बचाने का प्रयास किया है। बहोड़ापुर इलाके सदाशिवनगर में शनिवार की सुबह एक युवती ने पारिवारिक झगड़े के बाद स्वयं को कमरे में बन्द कर लिया और फां्रसी लटकने की तैयारी करने लगी। परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।
इस घटना की खतर मिलते ही महज 2 मिनट की अंदर फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल (एफआरवी) और बहोड़ापुर टीआई आलोक परिहार ने अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और जब पुलिस ने दरवाजा खोला। तब युवती गले में फंदा डाल चुकी थी। पुलिस ने तुरंत दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और अस्पताल भिजवाया। पुलिस की तत्परता से युवती की जान तो बच गयी। लेकिन उसकी हालत गंभीर और बेहोश है। घटना शनिवार की सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। मामले का एक वीडियो भी सामने आया है।
पुलिस ने फंदे से उतारकर पहुंचाया अस्पताल
युवती को फांसी का फंदा बनाते देख थाना प्रभारी आलोक परिहार ने परिजनों और पुलिस जवानों की मदद से तुरंत दरवाजा तोड़ा। पुलिस ने युवती के पैर पकड़कर उसे संभाला, वहीं अन्य जवानों ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। हालांकि तब तक युवती बेहोश हो चुकी थी। उसे तत्काल इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल (JAH) पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे आगे उपचार के लिए 1000 बिस्तर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवती की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
युवती फिलहाल बेहोश है और बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस का कहना है कि उसके होश में आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसने किन कारणों से आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया था।
डॉक्टरों के अनुसार समय रहते युवती को फंदे से उतार लिया गया, इसी वजह से उसकी जान बच सकी। डॉक्टरों का कहना है कि यदि उसे झटका लग जाता तो गर्दन की हड्डी टूट सकती थी और उसे बचाना मुश्किल हो जाता। फिलहाल युवती बेहोश है, लेकिन अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मामले की जानकारी देते हुए बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि युवती ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया था। समय रहते पुलिस और परिजनों की मदद से उसे बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि युवती अभी बेहोश है, होश में आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसने किन कारणों से यह कदम उठाया था।

