समाज उत्थान के अग्रदूत स्व. गुरूबख्श सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित
ग्वालियर. VISM ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ में आज समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्वर्गीय गुरूबख्श सिंह की 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर ने अपने पिताश्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके साथ चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह एवं VISM हाॅस्पिटल के स्टाॅफ ने भी उनको श्रद्धासुमन अर्पित किये ।
स्वर्गीय गुरूबख्श सिंह एक दूरदर्शी एवं समर्पित समाजसेवी थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम माना। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की कमी को देखते हुए उन्होंने गांव में एक विद्यालय की स्थापना कर शिक्षा का दीप प्रज्वलित किया। उस समय संसाधनों की कमी के बावजूद उनका संकल्प अडिग रहा। उनके प्रयासों से न केवल गांव बल्कि आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला।
इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार सिंह राठौड़ ने भावुक शब्दों में कहा कि उनके पिताजी के आदर्श, त्याग और सेवा भाव ही उनके जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि वे सदैव उनके दिखाए मार्ग पर चलकर शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करते रहेंगे। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक विकास कार्य किए जाएंगे, ताकि स्वर्गीय श्री गुबक्श सिंह जी का सपना और सशक्त रूप में साकार हो सके।

