Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर विधानसभा में पेयजल सप्लाई रहेगी प्रभावित आज, रक्कश टैंक पूरा नहीं भरने से 

ग्वालियर -मोतीझील पर रक्कश से जाने वाली 750 एमएम डाया लाइन से मोतीझील से मुरार जाने वाली 700 एमएम डाया पंपिंग मैन लाइन से मिलान करने के कार्य किया जा रहा है, जो कि देर रात तक जारी रहा। इसके चलते रक्काश टैंक पूरा नहीं भर पाने से रक्कश टैंक से ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार 18 फरवरी को सुबह सप्लाई होने वाला जल प्रदाय कम दबाव से सप्लाई होगा।
सहायक यंत्री ने बताया कि सुधार कार्य के चलते रक्काश टैंक पूरा नहीं भर पाने से रक्काश टैंक से ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार 18 फरवरी को सप्लाई प्रभावित रहेगी। जिसमें वार्ड क्रमांक 6 में घास मंडी, बाबा कपूर, किला गेट, बंडाघूरा, राय मोहल्ला, वार्ड 7 में कृष्णा नगर, सती बिहार वार्ड 9 में राजा की मंडी, चार शहर का नाका, वार्ड 11 में हजीरा, गोसपुरा नंबर एक एवं दो, वार्ड 12 में जेसी मील की लाइनें, सुभाष नगर वार्ड 13 में मटका वाला पुल, वार्ड 14 में तानसेन नगर आदि संपूर्ण क्षेत्र कम दबाव से जल प्रदाय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *