LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

चैत्र नवरात्रि से पहले वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों में नो-रूम की स्थिति, एडवांस बुकिंग फुल

ग्वालियर. चैत्र नवरात्रि में वैष्णो देवी सहित अन्य देवी स्थलों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा करते हैं। इस बार भी लोगों ने एडवांस रिजर्वेशन पीरियड खुलते ही ट्रेनों में टिकट बुक करा लिए। परिणामस्वरूप प्रमुख ट्रेनों में अभी से कंफर्म बर्थ मिलना मुश्किल हो गया है।
ट्रेनों में नहीं मिल रही कंफर्म सीट
ग्वालियर से वैष्णो देवी, कांगड़ा देवी, ज्वाला देवी और मैहर वाली माता के लिए जाने वाले यात्री महाकौशल एक्सप्रेस, पंजाब मेल, झेलम एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का उपयोग करते हैं। इन सभी ट्रेनों में स्लीपर और एसी श्रेणी में कंफर्म बर्थ उपलब्ध नहीं है।
दिल्ली-जम्मू रूट भी फुल
सबसे ज्यादा वेटिंग वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों में है। कई यात्रियों ने दिल्ली से जम्मू के बीच चलने वाली ट्रेनों में विकल्प तलाशा, लेकिन वहां भी कंफर्म सीट नहीं मिल रही। अधिकांश ट्रेनों में नो-रूम की स्थिति बन चुकी है।
तत्काल और वीआईपी कोटे पर नजर
लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण अब यात्रियों के पास तत्काल टिकट का ही सहारा बचा है। कुछ यात्री इमरजेंसी और वीआइपी कोटे से टिकट की जुगाड़ में भी लगे हुए हैं। रेलवे स्टेशन पर इन दिनों तीर्थ यात्रियों की पूछताछ बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *