Newsमप्र छत्तीसगढ़

बड़ी बहू सुनीता की प्रताड़ना से तंग आकर बुजुर्ग ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट से हुआ खुलासा

कुर्सी पर मृत पड़ा बुजुर्ग और जांच करते फोरेंसिक एक्सपर्ट । - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. शुक्रवार की रात एक 95वें वर्ष के बुजुर्ग ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। बुजुर्ग ने अपने पर 12 बोर की लायसेंसी राइफल टिकाकर ट्रिगर दबा दिया था। मृतक ने मौत से पहले एक सुसाइलड नोट भी लिखा था। जिसमें बड़ी बहू की प्रताड़ना का उल्लेख किया था। पुलिस ने प्रताड़ना की जांच की तो खुलासा हुआ है कि बुजुर्ग ससुर को उसकी बड़ी बहू सुनीता खाने में अलग से दोगुनी मिर्च डालकर देती थी।
इतना ही नहीं बहू सोने नहीं देती थी। यदि वह बेटों से शिकायत करें तो अकेले में पीटती थी। हर दिन उसके साथ ऐसा होता था। जिस दिन यह कदम उठाया था उस दिन भी बहू ने प्रताडि़त किया था। पुलिस जल्द ही इसमें मृतक की बड़ी बहू सुनीता को आरोपी बनाकर एफआईआर दर्ज करेगी।
बहू की भूमिका, पुलिस पता कर रही है
बुजुर्ग के सुसाइड केस में अब पुलिस ने पूरी तरह मन बना लिया है कि घर में जिस-जिसने भी बुजुर्ग को प्रताड़ित किया था उसका नाम एफआईआर में दर्ज किया जाएगा। अभी पुलिस मृतक की बड़ी बहू सुनीता की भूमिका का पता लगा रही है। जांच में यह तो खुलासा हो गया है कि बड़ी बहू बुजुर्ग ससुर को समय पर खाना नहीं देती थी। खाना मांग-मांगकर थक जाता था तो खाना मिलता था। खाने में नमक और मिर्ची ऊपर से ज्यादा डालकर दी जाती थी। मृतक ने अपने सुसाइड नोट में यह लिखा भी था कि अब उससे बहू की प्रताड़ना झिल नहीं रही है। उसकी मरने की उम्र तो नहीं है, लेकिन और कोई रास्ता नहीं बचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *