Newsमप्र छत्तीसगढ़

चप्पल के लिये नहर में कूंदी महिला, 20 मिनट बाद मिली लाश

मुरैना. सबलगढ़ इलाके में टेंटरा थाना इलाके की बाबरीपुरा नहर में कूंदी महिला की लाश 20 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद मिल गया। रविवार की रात लगभग 8 बजे 22 वर्षीय सुमन रावत ने पति और ससुर के सामने नहर में छलांग लगा दी थी। एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार की शाम को रेस्क्यू कर शव बरामद किया गया है।
घटना के समय अपने पति धु्रव रावत 25, और ससुर रामलखन रावत के साथ मोटरसाईकिल से ससुराल लौट रही थी। वह कैमरा कला गांव से देवदर्शन करके आ रहे थे। बाबरीपुरा नहर पुलिया पर सुमन ने चप्पल गिरने की बात कहकर मोटरसाईकिल रूकवाई । जैसे ही मोटरसाईकिल रूकी। उसने दौड़कर नहर में छलांग लगा दी। उस वक्त नहर में 2500 क्यूसिक पानी का बहाव था।जिससे वह तत्काल ओझल हो गयी।
शादी से खुश नहीं थी, पंचायत के दबाव में लौटी थी
टेंटरा थाना प्रभारी एसआई पारथ सिंह परिहार ने बताया कि चिन्नोनी गांव निवासी सुमन की शादी 11 जुलाई 2024 को गौदोली हार निवासी ध्रुव से हुई थी। वह शादी से खुश नहीं थी और अक्सर मायके में रहती थी। चार दिन पहले ही सामाजिक पंचायत के दबाव में वह ससुराल लौटी थी। ससुराल वालों को शक था कि उस पर भूत-प्रेत का साया है, इसलिए वे उसे देव स्थान ले गए थे।
पुलिस ने बताया कि पहली प्राथमिकता शव को ढूंढना था। अब मायके और ससुराल पक्ष के बयानों के आधार पर जांच की जाएगी कि महिला ने यह कदम क्यों उठाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *