Newsमप्र छत्तीसगढ़

ट्रेन में आपको जागने की जरूरत नहीं आराम से सोईये हम आपको जगायेंगे

नई दिल्ली। रेल सफर करने वाले उन मुसाफिरों को काफी टेंशन रहता है, जिनका स्टेशन आधी रात के बाद आता है और वे चिंता में रहते हैं कि कहीं ऐसा न हो जाए कि वे सोते ही रहें और स्टेशन निकल जाए। रेल मुसाफिरों की इस चिंता को रेलवे ने समझा और इसका समाधान भी पेश कर दिया है। रेलवे ने खुद ही जिम्मा लिया है कि रेल मुसाफिरों को वह रात में सफर के दौरान जगाएगा।
फ्री नहीं है यह
रेलवे की यह बीएसएनएल सेवा फ्री नहीं है पर इसके लिए जेब भी ज्यादा ढीली नहीं करनी होगी। अगर आप मेट्रो शहर से कॉल कर इसे एक्टिवेट करते हैं तो आपको सिर्फ एक रुपए बीस पैसे प्रति मिनट का शुल्क देना होगा। वहीं नॉन मेट्रो शहरों के लिए यह दर दो रुपए प्रति मिनट रखी गई है। यदि आप एसएमएस अलर्ट चुनते हैं तो इसके लिए सिर्फ 3 रुपए शुल्क निर्धारित है। यह छोटी सी फीस आपको पूरी रात की शांति और सुरक्षित सफर की गारंटी देगी।
डेस्टिनेशनल अलर्ट
रेलवे अभी देश की चुनिंदा लंबी दूरी की ट्रेनों में डेस्टिनेशन अलर्ट सेवा शुरू की है। यह सुविधा रात 11 बजे से सुबह 7 बजे के बीच सफर करने वाले मुसाफिरों के लिए डिजाइन की गई है। इस सेवा के तहत रेल मुसाफिरों को स्टेशन आने से 20 मिनट पहले ही अलर्ट कर दिया जाता है ताकि वे अपना सामान समेट सकें, जूते पहन सकें और उतरने की तैयारी कर सकें।
टाइमिंग खासियत…
इस सेवा की सबसे खासियत इसकी टाइमिंग है। रेल यदि लेट भी चल रही है तो भी यह आपको आपका स्टेशन आने से बीस मिनट पहले अलर्ट करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *