Newsमप्र छत्तीसगढ़

खरगोन से पिस्टल बेचने आये 2 तस्कर गिरफ्तार, 6 पिस्टल और 5 मैगजीन बरामद

तस्करों से बरामद देसी पिस्टल-मैगजीन। -फाइल फोटोग्वालियर. अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध हथियार बेचने आये 2 तस्करों को क्राइम ब्रांच पुलिस ने बेहटा पुल के पास पर उस वक्त पकड़ा है जब वह ग्राहकों को इन हथियारों की डिलेवरी देने के लिये खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। दोनों तस्करों को हिरासत में लेकर क्राइम ब्रांच ने पिट्ठू बैग से 32 बोर की 6 पिस्टल और 5 मैगजीन और एक बाइक बरामद की है। पुलिस अब पकड़े गये तस्करों से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गये तस्करों से कई महत्वपूर्ण जानकारी व उसके अन्य साथियों के बारे पता चल सकेगा।
क्राइम ब्रांच एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर ने बताया मुखबिर की सूचना पर हथियारों की तस्करी करने आए दो तस्करों को बेहटा पुल के पास से गिरफ्तार किया है। अवैध हथियार भी बरामद हुए है। फिलहाल तस्करों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर 3 दिन की रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है साथ ही आपराधिक रिकार्ड भी चेक किया जा रहा है।

पकड़े गए तस्कर अंकित शर्मा और शिवम तिवारी। -फाइल फोटो - Dainik Bhaskarयह है पूरा मामला
एएसपी सुमन गुर्जर ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो तस्कर अवैध पिस्टल डिलीवरी लेकर आने वाले हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच अमित शर्मा, महाराजपुरा सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने दो टीमें बनाकर तस्करों को दबोचने के निर्देश दिए। जिस पर दो टीमों ने अलग-अलग इलाकों से संदेही चेक करना शुरू किए, लेकिन तस्कर हाथ नहीं आए। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि तस्कर ग्वालियर-झांसी बायपास सूरों बेहटा पुल के पास कच्चे रास्ते पर है और ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। इसका पता चलते ही दोनों टीमें बेहटा पुल पहुंची और तस्कर की तलाश सर्चिंग की तो मोटरसाइकिल पर एक युवक बैठा हुआ और दूसरा युवक खड़ा होकर बात करते हुए दिखाई दिया। जहां दोनों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पहले से ही अलर्ट दूसरी टीम ने उन्हें दबोच लिया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 6 32 बोर की देशी पिस्टल पांच अतिरिक्त मैगजीन बरामद हुए है।
पुलिस ने पकड़े गए तस्करों से पूछताछ की तो तो उन्होंने अपना नाम 23 वर्षीय अंकित शर्मा पुत्र सेवाराम शर्मा निवासी ग्राम पलपुरा बसई पोo मृगपुरा थाना सिविल लाइन जिला मुरैना जिसकी तलाशी लेने पर कमर से एक 32 बोर की देसी पिस्टल में मैगजीन और जैकेट से एक वीवो कंपनी का मोबाइल तथा एक मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड जिसका नंबर (MP09 AH 9616) मिली, 21 वर्षीय शिवम तिवारी पुत्र श्रीनिवास तिवारी निवासी बनखेड़ी रोड त्रिवेणी धर्मशाला के पास गोपालपुरा थाना सिटी कोटवाल जिला मुरैना रहने वालों के रूप में हुई है। आरोपी शिवम की तलाशी देने पर उसके पीठ पर टंगे पिट्ठू से 32 बोर की देशी पांच पिस्टल मय मैगजीन तथा अतिरिक्त पांच मैगजीन बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह यह पिस्टल खरगोन से लाकर सप्लाई करते थे, खरगोन से वो इन पिस्टलों को 10 से 12 हजार रुपय में खरीद कर लाते थे और ग्वालियर में इन पिस्टल को 40 से 50 हजार रुपए में अन्य लोगों को बेच दिया करते थे जिससे उन्हें बड़ा मुनाफा होता था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *