Newsमप्र छत्तीसगढ़

केरल के जनप्रतिनिधियों ने शहर विकास की परियोजनाओं का किया अवलोकन 

ग्वालियर – मध्यप्रदेश में शहरों के सुनियोजित विकास के लिये राज्य स्तर से विस्तृत कार्ययोजनायें तैयार कर उन पर क्रियान्वयन किया जाता है। आम लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता का कार्य है। प्रदेश की नगरीय विकास राज्य मंत्री प्रतिभा बागरी ने रविवार को केरल के जनप्रतिनिधियों के दल के साथ ग्वालियर स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमाण्ड सेंटर में चर्चा करते हुए यह बात कही। साथ ही कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने शहर विकास के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा मध्यप्रदेश में शासन-प्रशासन के माध्यम से किए जाने वाले विकास कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
केरल के जनप्रतिनिधियों ने पार्षदों के साथ भी की चर्चा 
केरल से आए जनप्रतिनिधियों ने रविवार को नगर निगम के बाल भवन में क्षेत्रीय पार्षदों के साथ ही चर्चा कर परिषद के संचालन के संबंध में बारीकियां जानीं। नगरीय विकास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा बागरी, महापौर डॉ. शोभा सिकरवार एवं सभापति श्री मनोज तोमर ने भी शहर विकास के संबंध में जनप्रतिनिधियों से विस्तार से चर्चा की।
केरल के जनप्रतिनिधियों ने शहर भ्रमण कर देखे अन्य विकास कार्य
केरल से आए जनप्रतिनिधियों ने रविवार को दल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के शिंदे की छावनी निवास पर पहुँचकर पुष्पांजलि की। संचालित लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया। इसके पश्चात स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमाण्ड सेंटर में पहुँचकर स्मार्ट सिटी के माध्यम से यातायात प्रबंधन, कचरा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट प्रबंध्न के संबंध में की जा रहीं गतिविधियों को देखा और अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *