LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

फैब्रिकेशन फैक्ट्री में लगी आग,7 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

भोपाल. इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने मेहता इंडस्ट्री में आग लग गई है। यहां फैब्रिकेशन का काम होता है। आग फैक्ट्री के पिछले हिस्से में बने गोदाम में लगी, जहां लकड़ी का सामान और प्लाईवुड रखा था।

कुछ ही देर में आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिखने लगीं।
नगर निगम की 5 दमकल मौके पर
पुलिस की डायल 112 की दो और नगर निगम की 5 दमकल मौके पर हैं। आग बुझाने की कोशिशें की जा रही हैं। फिलहाल, हादसे में जनहानि की सूचना नहीं है। फैब्रिकेशन फैक्ट्री से सटी लाल बहादुर अहीर झुग्गी बस्ती के लोगों ने ऐहतियात के तौर पर घरों का सामान बाहर निकाल लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब पौने 4 बजे फैक्ट्री से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने कारखाने के अंदर रखे लकड़ी के सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लपटें तेज हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *