VISM हॉस्पिटल ने ग्राम रेहट में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का किया आयोजन
ग्वालियर. 14 फरवरी को ग्राम रेहट, मोहना में VISM हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 250 से ज्यादा मरीजों ने लाभ लिया। इस शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं नेत्र परीक्षण की सुविधाएं एवं दवाईयाॅ बिल्कुल निःशुल्क प्रदान की गईं। शिविर में VISM हॉस्पिटल की विशेषज्ञ डॉक्टर टीम उपस्थित रही, जिन्होंने मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर, वजन, एवं अन्य आवश्यक परीक्षण किए। साथ ही नेत्र जांच के माध्यम से लोगों को आंखों से संबंधित समस्याओं की पहचान कर उचित परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाया और VISM हॉस्पिटल की इस जनहितकारी पहल की सराहना की। डॉक्टर टीम द्वारा लोगों को स्वास्थ्य जागरूकता, साफ-सफाई, संतुलित आहार तथा नियमित जांच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। VISM हॉस्पिटल द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की बात कही गई, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। शिविर में 43 मरीजों को आगे के उपचार हेतु अस्पताल में रेफर भी किया गया जहाॅ जरूरत पडने पर उनका DBCS योजना के तहत मोतियाबिंद का निःशुल्क आपरेशन किया जायेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि हाॅस्पिटल में प्रतिदिन निःशुल्क OPD एवं बाजार से कम रेट में एक्स-रे, अल्ट्रासाउण्ड जैसी अन्य जांचें की जा रही है। इस सुबिधा का काफी संख्या में मरीज लाभ उठा रहें है।

