Newsमप्र छत्तीसगढ़

मुरैना में बारात में से 4 लाख रूपये भरा छीन कर भागे 2 बदमाश, ड्रौन कैमरे में कैद हुई घटना

मुरैना. सिटी कोतवाली थाना इलाके के श्रीराम कॉलेज मैरिज गार्डन के पास मंगलवार की रात बारात चढ़ाई के दौरान लूट की घटना हो गयी। मोटरसाईकिल सवार 2 बदमाश दूल्हे के भाई रामसेवक राठौर के हाथ से रूपयों से भरा बैंग छीनकर मौके से फरार हो गये। बैग में 4 लाख 2 हजार 200 रूपये नगद और एक सोने का मंगलसूत्र रखा था। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की है।
फरियादी रामसेवक राठौर ने बताया कि मंगलवार को उनके छोटे भाई की शादी थी । बाराम में नाच गाना चल रहा था। वह दूल्हे के पीछे चल रहे थे। तभी अचानक बाइक पर 2 बदमाश आये और झपट्टा मारकर बैग छीन कर ले गये। रामसेवक ने बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन वह भागने में कामयाब रहें।
ड्रोन फुटेज में दिखे सस्पेक्ट
घटना का एक 3 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है। शादी की शूटिंग कर रहे ड्रोन कैमरे में लुटेरे कुछ पल के लिए कैद हुए हैं, लेकिन उनका चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस रातभर सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही, लेकिन अब तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।
कोतवाली टीआई अमित भदौरिया ने बताया कि 4 लाख रुपयों से भरा बैग लूटने की सूचना मिली है। पुलिस टीमें रातभर तलाश में जुटी रहीं। ड्रोन कैमरे के फुटेज में संदिग्ध दिखे हैं, लेकिन चेहरा क्लियर नहीं है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *