Newsमप्र छत्तीसगढ़

रेत का अवैध परिवहन करते 1 ट्रैक्टर ट्राली एवं बड़ागांव में 2 ट्रैक्टर ट्रॉली ज़ब्त

ग्वालियर -कलेक्टर के निर्देश पर सहायक खनिज अधिकारी रमाकांत तिवारी द्वारा खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों की जांच हेतु के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया गया । भ्रमण के दौरान भितरवार थाना अंतर्गत क्षेत्र में खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 1 ट्रैक्टर ट्रॉली पायी गयी, जिसे मौके पर ज़ब्त कर संबंधित थाना की अभिरक्षा में रखा गया है।
इसी क्रम में टेकनपुर के पास रेत का अवैध परिवहन करते 1 ट्रैक्टर ट्राली एवं बड़ागांव में 2 ट्रैक्टर ट्रॉली ज़ब्त कर संबंधित थाना की अभिरक्षा में रखा गया है। उक्त ज़ब्त किए गए चारों वाहनों पर नियमानुसार अर्थदंड की कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *