LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में 1.87 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य है, अब तक सिर्फ 23 हजार ही लगा सकी कंपनी

ग्वालियर. ग्वालियर शहर के तीन नगर संभाग दक्षिण, पूर्व और सेंट्रल में कुल एक लाख 87 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लेकिन अब तक महज 23 हजार स्मार्ट मीटर ही लगाए जा सके हैं। नगर संभाग उत्तर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो पाई है।
संभाग दक्षिण में जहां 27 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं
तीन नगर संभाग में धीमी प्रगति को देखते हुए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने की रफ्तार बढ़ाने के लिए स्मार्ट मीटर पखवाड़ा शुरू किया है। यह पखवाड़ा नौ फरवरी से शुरू हुआ है जो 23 फरवरी तक चलेगा। आंकड़ों पर नजर डालें तो नगर संभाग दक्षिण में जहां 27 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं, वहां अब तक 15 हजार मीटर ही लगे हैं।
वहीं नगर संभाग पूर्व में एक लाख स्मार्ट मीटर के लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ तीन हजार मीटर ही लगाए जा सके हैं। इसी तरह नगर संभाग सेंट्रल में 60 हजार के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक पांच हजार स्मार्ट मीटर ही स्थापित हुए हैं। इससे साफ है कि स्मार्ट मीटर योजना अभी लक्ष्य से काफी पीछे चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *