LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

समर्थकों ने कमलनाथ को फिर CM की रेस में खींचा

भोपाल. हाल ही में जब कमलनाथ छिंदवाड़ा पहुंचे, तो समर्थकों ने उनके सामने जमकर नारेबाजी की। मध्य प्रदेश की फिर पुकार कमलनाथ फिर एक बार और हमारे मुख्यमंत्री कैसे हों… कमलनाथ जैसे हों नारे गूंजे।
हालांकि अपने नेता के समर्थन में ऐसे नारे लगना कोई नई बात नहीं है, लेकिन ये नारे कांग्रेस के उन नेताओं को बेचैन कर सकते हैं, जो पार्टी की राजनीति में अपनी लाइन क्लीयर मानकर चल रहे हैं। यानी कांग्रेस की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री वही बनेंगे, ऐसी उम्मीद पाले बैठे हैं।
कांग्रेस में अलग-अलग बड़े नेताओं के समर्थक समय-समय पर अपने-अपने नेता को मुख्यमंत्री बनाने के नारे लगा चुके हैं। एक मौके पर सीनियर नेता सज्जन वर्मा ने जीतू पटवारी को लेकर कहा था कि अभी ये मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के समर्थन में भी उनके समर्थकों ने नारे लगाए थे।
इधर, भले ही कमलनाथ की सक्रियता इन दिनों मध्य प्रदेश की राजनीति में कुछ कम नजर आ रही हो, लेकिन उनके समर्थक उन्हें फिर से मैदान में उतारने की कोशिश में जुटे हैं। उधर दिग्विजय सिंह, अरुण यादव और अजय सिंह की भी अपनी-अपनी सियासी फील्डिंग है। कुल मिलाकर मुकाबला तगड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *