रामकृष्ण आश्रम ने जमा कराया 12 लाख सम्पत्तिकर
ग्वालियर – रामकृष्ण आश्रम ग्वालियर के सचिव स्वामी कृष्णम्रतानंद महाराज द्वारा आज आयुक्त नगर निगम को 12 लाख रूपये का संपत्ति कर का चेक भेंट कर जमा करवाए।
उपायुक्त डाॅ. प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम आयुक्त एवं अपर आयुक्त ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का सम्पत्तिकर वसूली अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत रामकृष्ण आश्रम के प्रमुख स्वामी ने खुद पहल कर नगर निगम कार्यालय में पहुंचकर निगमायुक्त को आश्रम पर बकाया 12 लाख रूपये सम्पत्तिकर का चेक दिया तथा निगमायुक्त ने स्वामी जी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर स्वामी जी द्वारा कहा गया कि शहर के नागरिकों सामाजिक धार्मिक संस्थाओं का नगर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है सभी नागरिकों को तथा सामाजिक धार्मिक संस्थाओं को नगर निगम के सेवा कर संपत्ति कर इत्यादि का समय पर भुगतान कर नगर विकास में सहयोग प्रदान करना चाहिए। इस अवसर पर रामकृष्ण विद्या मिशन के उप प्राचार्य अवधेश कुमार दीक्षित उपस्थित रहे।

