Newsमप्र छत्तीसगढ़

आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए नगर निगम खोलेगा पांच डॉग शेल्टर होम 

ग्वालियर -गर्मी का मौसम की शुरूआत हो चुकी है, तापमान के बढने के साथ ही आवारा कुत्तों के कटने की घटनाओं में बढोतरी होना शुरू हो जाती है। नगर निगम ने शहरवासियों को आवारा कुत्तों के आंतक से बचाने के लिए 5 डॉग शेल्टर होम खोले जायेंगे। आवारा कुत्तों की बढोतरी को रोकने के लिए एक नया एबीसी सेंटर भी खोला गया और कुत्तों को पकडने के लिए एक नई गाडी भी चलाई जा रही है। डॉग बाइट्स से बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसके साथ ही आवारा कुत्तों की सूचना देने के लिए 9238351620 एवं 0751-2438358 नंबर जारी किए हैं।
लक्ष्मीगंज के पीछे कुत्तों का शेल्टर होम प्रारंभ हो गया है। इसके साथ ही नया एबीसी सेंटर भी खोला जा रहा है जिससे कुत्तों की नसबंदी का कार्य और तेज गति से किया जा सके। इसके साथ ही आवारा कुत्तों को पकडने के लिए एक नई गाडी भी संचालित की जा रही है। नगर निगम आयुक्त ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय की गाइड लाइन की जानकारी देते हुए
यह एडवाइजरी जारी की 
नगर निगम द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में कुत्तों के काटने से बचने के लिए कुछ जानकारियां दी गई हैं । जिसमें बताया गया है कि आवारा कुत्तों को न छेड़ें, कुत्तों को पत्थर मारना चिढाना या उन्हें भगाना खतरनाक हो सकता है। कुत्तों की सीधे आंखों में न देखें कुत्ते इसे आकामकता समझते हैं। आवारा श्वान यदि कोई खाद्य पदार्थ खा रहा है तो उसे बिल्कुल परेशान न करें। कुत्तों के पास शांत रहें , अगर कोई कुत्ता आपके पास आए तो न भागें, न चिल्लाएं। कुत्ता गुरराए तो धीरे-धीरे पीछे हटें, लेकिन पीठ न दिखाएं। बच्चों को सिखाएं कि वे किसी अनजान या आवारा कुत्ते के पास न जाए।
कुत्ता काट ले तो यह करें 
आवारा कुत्ता काट ले तो घाव को तुरंत साबुन और साफ पानी से कम से कम 10 मिनट तक धोए। एंटीसेप्टिक लगाएं और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। घटना की सूचना ग्वालियर नगर निगम या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को दें।
एंटीरेबीज एवं नि:शुल्क नसंबदी के लिए इस नंबर पर दें सूचना 
नगर निगम सीमा क्षेत्र में आवारा श्वानों की निःशुल्क नसबंदी एवं एन्टीरेबीज टीकाकरण हेतु ए.बी.सी. सेन्टर के हेल्पलाईन नम्बर 9555676921 पर कॉल या व्हाट्सएप पर सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक मैसेज भेज सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *