Newsमप्र छत्तीसगढ़

MP में 8वें वेतन आयोग में अधिकारियों-कर्मचारियों की सैलरी पर बड़ा अपडेट, जारी की एडवाइजरी

भोपाल. देशभर के सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों को इन दिनों 8वें वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार है। हर कोई यह जानना चाहता है कि इससे उन्हें कितना लाभ मिलेगा, सैलरी में कितना इजाफा होगा। अधिकारियों कर्मचारियों की इसी जिज्ञासा का साइबर ठग फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। 8वें वेतन आयोग में अधिकारियों कर्मचारियों की सैलरी कितनी होगी, इसके नाम पर उन्हें ठगने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि पुलिस इस मामले में जागरूकता और सक्रियता दिखाई है। पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी करते हुए कर्मचारियों, अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी कर्मचारी, अधिकारी 8 वें वेतन आयोग से संबंधित एपीके फाइल डाउनलोड ना करें। अन्यथा उनके एकाउंट खाली हो सकते हैं।
सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों को ऐसे मैसेजेस आ रहे
8 वें वेतन आयोग में वेतन में होने वाली बढ़ोत्तरी जानने के लिए कर्मचारियों, अधिकारियों की बेताबी का साइबर बदमाश लाभ उठाने के लिए ठगी के नए तरीके अपना रहे हैं। वे प्रदेश के सरकारी अमले को फाइल के साथ मैसेज कर रहे हैं। इसे डाउनलोड करते ही एकाउंट से पैसे खाली हो सकते हैं। प्रदेशभर में सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों को ऐसे मैसेजेस आ रहे हैं।
क्राइम ब्रांच को एडवाइजरी जारी करनी पड़ी
सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों को ठगने के इस प्रयास का मामला पुलिस के सामने भी आया। इस पर क्राइम ब्रांच को एडवाइजरी जारी करनी पड़ी है। इंदौर के एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि 8 वें वेतन आयोग में आपकी सैलरी कितनी होगी, फाइल के साथ ऐसा मैसेज किया जा रहा है। साइबर ठगों द्वारा भेजी गई फाइल को डाउनलोड करते ही संबंधित कर्मचारियों, अधिकारियों के बैंक खाते खाली हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *