Newsमप्र छत्तीसगढ़

एलिवेटेड रोड निर्माण से टूटी सीवर लाइन का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण

ग्वालियर – शहर के यातायात को सुधारने के लिए किए जा रहे एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य के दौरान स्वर्णरेखा नदी में टूटी सीवर लाइन का नगर निगम आयुक्त ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें अनेकों स्थान पर सीवर लाइन टूटी मिली। नगर निगम आयुक्त ने पीएचई विभाग के इंजीनियरों को टूटी हुई सीवर लाइन की पूरी रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं।
ग्वालियर विधानसभा में रमटापुरा पुल और उसके आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए खड़े किए गए पिलरों के कारण टूटी हुई सीवर लाइनों को देखा। अधिकांश स्थानों पर पिलर खड़े करने के दौरान सीवर लाइनों को तोड़ दिया गया है। इसके कारण दक्षिण विधानसभा, ग्वालियर पूर्व एवं ग्वालियर विधानसभा में सीवर लाइनें चोक होने की समस्या आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने रमटापुर के आसपास के क्षेत्र का उन्होंने न्यू गायत्री नगर पुल के पास से स्वर्णरेखा नदी में डली सीवर लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें दक्षिण विधानसभा में अधिकांश स्थानों पर सीवर लाइन टूटी मिली।
स्वर्णरेखा नदी में भर रहा है सीवर का पानी
स्वर्णरेखा नदी में 25 साल पहले बिछाई गई सीवर लाइन में दक्षिण विधानसभा, ग्वालियर पूर्व एवं ग्वालियर विधानसभा की सीवर लाइनें मिली हुई हैं। यह सीवर लाइन शहर की गंदगी को जलालपुर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तक लेकर जाती है। वर्तमान समय में स्वर्णरेखा नदी में एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण सीवर लाइन टूट चुकी है, इसके कारण सीवर का पानी स्वर्णरेखा नदी में भर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *