IRCTC ने शुरू की ये खास सर्विस, ट्रेन की सीट पर डिलीवर होगा खाना
नई दिल्ली. भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ने ई-पैंट्री सर्विस लॉन्च की है। इस नई सुविधा के तहत अब यात्री 25 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में ऑनलाइन खाना और पानी पहले से बुक कर सकते हैं। खास बात यह है कि ऑर्डर किया गया खाना सीधे आपकी सीट तक पहुंचाया जाएगा।
किन ट्रेन में मिलेगी सुविधा
यह सुविधा उन ट्रेनों के लिए उपलब्ध है, जिनमें टिकट के साथ खाना शामिल नहीं होता। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ने जो भारतीय रेलवे का कैटरिंग, टूरिज्म और ऑनलाइन टिकटिंग विभाग है, इस कदम के जरिए यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करना चाहती है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ई-पैंट्री सेवा का उद्देश्य है यात्रियों की सुविधा बढ़ाना और तकनीक के जरिए यात्रा को और बेहतर बनाना।

