कोटा में भरभराकर गिरी बिल्डिंग के मलबे दबे र्बच्चों को बाहर निकाला, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
कोटा. राजस्थान के कोटा शहर में बड़ी घटना घटी है। जवाहरनगर थाना इलाके में एक बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गयी है। घटना के वक्त बिल्डिंग में रेस्टॉरेंट संचालित होने की खबर सामने आयी है। बिल्डिंग गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है। इस घटना में 20 बच्चों के दबे होने की खबर है।
2 बच्चों को गंभीर घायलावस्था में मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस, राहत दल और एम्बूलेंस घटनास्थल पर पहुंच गयी है। बचाव कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया है। रेस्क्यू टीम मलबा हटाकर भीतर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। आम लोगों की आवाजाही रोक दी गयी है। कलेक्टर के अनुसार घटना में 7 लोग घायल हुए है। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर घटनास्थल पर पहुंच गये। वह राहत और बचाव कार्य की मॉनीटरिंग कर रहे है। ऐसा बताया जा रहा है। कोटा ओपरा हॉस्पिटल रोड पर मुरादाबादी नॉन वेज रेस्टॉरेंट की बिल्डिंग नीचे गिरी है। जिसमें 7 लोग घायल है।
कैसे हुआ हादसा
शनिवार की शाम लगभग 8.45 बजे कोटा के जवाहरनगर थाना इलाके स्थित इंदिरा बिहार में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गयी। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए मलबे में दबे लोगों का निकालना शुय किया है। अस्पताल भिजवाया गया है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस, एम्बूलेंस और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गयी है।
देर से रेस्क्यू पर लोगों में गुस्सा
स्थानीय निवासियों का कहना है कि रेस्क्यू के लिए जरूरी क्रेन लगभग डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची, जिसके कारण शुरुआती बचाव कार्य की रफ्तार धीमी रही। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। बचाव अभियान लगातार जारी है.बताया जा रहा है कि गिरी हुई बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। 2 मंजिल का काम लगभग पूरा हो चुका था और आगे का निर्माण जारी था. इसी इमारत में एक रेस्टोरेंट भी संचालित हो रहा था. हादसे के समय वहां कई ग्राहक मौजूद थे।

