शराब को लेकर हुई बहस तो पति ने पत्नी को मारी गोली, मौके पर ही हुई मौत

ग्वालियर. शनिवार की देर रात को एक शख्स ने पत्नी की गोलीमार कर हत्या कर दी है। पत्नी से शराब को लेकर बहस हुई थी। जिसके बाद गुस्से में उसने कट्टा निकालकर 3-4 गोलियां मार दी। गोली सीधे सीने पर लगने से महिला घटनास्थल पर गिर कर उसकी मौत हो गयी।
घटना थाटीपुर थाना इलाके के दर्पण कॉलोनी के पास स्थित मॉडलस्कूल के पास हुई। मृतका का नाम रूचि तोमर 45, है। आरोेपी पति सोनू तोमर है। शाम को करीब 11 बजे दोनों केबीच घरेलू बहस हुई। जो धीरे-धीरे हाथापाई और गुस्से में बदल गयी। बहस के बीच सोनू ने कट्टा निकालकर पत्नी पर फायर कर दिया।
परिजनों के पहुंचते ही आरोपी घर से भागा
गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुुंचे, लेकिन तब तक सोनू घर से भाग चुका था। महिला फर्श पर लहूलुहान पड़ी मिली। घटना की खबर तत्काल पुलिस को दी गयी। पुलिस और एम्बूलेंस घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन तब तक रूचि की जान नहीं बचाई जा सकी। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों पहुंच कर जायजा लिया।
एसएसपी बोले- घरेलू विवाद में हत्या
स्थानीय लोगों ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर पूरा मोहल्ला दहशत में था। कुछ ने तीन तो कुछ ने चार-पांच गोलियों की आवाज सुनी। पुलिस आरोपी की तलाश में उसके घर और अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह हत्या घरेलू विवाद के चलते हुई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *