सुरज कुंड मेले में झूला टूटने से पुलिस इंस्पेक्टर की मौत 13 घायल
फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सुरजकुण्ड मेले में शनिवार को एक झूला गिर गया। दुर्घटना में एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गयी। जबकि 13 लोग जख्मी हो गये। घायलों का निजी और बादशाह खान सिविल अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद डिप्टी कमिश्नर (डीसी) आयुष सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे। मेला ग्राउंड को खाली करा दिया गया। झूले पर 18 लोग बैठे हुए थे। घटना का एक वीडियो भसी सामने आया है। इसमें झूला ऊपर से नीचे आते गिरता हुआ दिखाई दे रहा है।इसके बाद मेले में लोग इधर-उधर भागने लगे।
पर्यटन मंत्री डॉ. अरबिंद शर्मा ने बताया है कि झूला इलाके में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिये है। सभी घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है। 39वां इंटरनेशनल सूरजकुंड क्राफ्ट मेला 31 जनवरी को शुरू हुआ था। इसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णनन ने किया। यह मेला 185 फरवरी तक चलेगा। इसमें भारत के 30 राज्यों के करीब 1150 कलाकार भाग लेंगे और साथ ही 46 देशों के कलाकार भी पहुचे है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि झूला टूटते ही चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गयी। लोग भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे। घटना की खतर मिलते ही पुलिस जवान घटनास्थल पर पहुंचे। तत्काल बचाव कार्य शुरू किया है। इस दर्दनाक हादसे में 13 लोग जख्मी हो गये। जिनमें से कुछ हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रशासन कर दिया कड़ी कार्यवाही का संदेश
प्रशासन ने साफ किया है कि घटना की गहन जांच की जायेगी। झूला संचालकों की भूमिका पर भी कार्यवाही की जायेगी। यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि सुरक्षा मानकों का उचित पालन हुआ है या नहीं फिलहाल हादसे वाले झूले के आसपास के इलाके को बन्द कर दिया गया है।मेला आने वाले लोग हादसे से डरे हुए है। कई परिवार अपने बुजुर्गो और बच्चों को मेला से लेकर चले गये। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वह अफवाहो पर ध्यान न दें। सुरक्षा अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।

