Newsमप्र छत्तीसगढ़

जिला योजना समिति गठन-शहर को संवारेंगे, शहर विकास समिति में व्यापारी, जनप्रतिनिधि, डॉक्टर, किसान,समाजसेवी शामिल

ग्वालियर। शहर के विकास के लिए बनाई जाने वाली जिला योजना समिति में इस बार डॉक्टर, व्यापारी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं नेताओं को शामिल किया गया है। इस 35 सदस्यीय समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उपाध्यक्ष प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट हैं। जबकि सदस्यों में सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नेता, व्यापारी, समाजसेवी और डॉक्टरों को शामिल किया गया है।
इस समिति में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को सबसे अधिक स्थान दिया गया है। शहर विकास के लिए जिला योजना एवं सांख्यिकी समिति का गठन 6 फरवरी को किया गया है। समिति का कार्य शहर विकास के मुद्दों को उठाना और उनकी सतत निगरानी करना है। समिति की अधिकारियों के साथ लगातार बैठक भी होती रहेगी। इस बार समिति में व्यापारी, डॉक्टर, जनप्रतिनिधि, नेता सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया है।
समिति में सिंधिया गुट की भरमार, संगठन से एक
जिला विकास समिति में सिंधिया गुट की भरमार है। इनमें इमरती देवी समाजसेवी एवं पूर्व मंत्री, अनुप कुशवाह समाजसेवी, मुनालाल गोयल समाजसेवी एवं पूर्व विधायक, नेमीचंद शिवहरे व्यापारी, मोहना, अभिताभ सिंह हरसी कृषक, डीसी पटेरिया अधिवक्ता, अशोक अग्रवाल समाजसेवी भितरवार, आशीष प्रताप सिंह राठौर व्यापारी, अलबेल घुरैया शामिल हैं।
जबकि भाजपा संगठन से वेदप्रकाश शर्मा को शामिल किया गया है।
यह करेंगे शहर का विकास
समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तो उपाध्यक्ष प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट हैं। सदस्यों में सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक साहब सिंह गुर्जर, डॉ. सतीश सिकरवार, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, विधायक सुरेश राजे, विधायक मोहन सिंह राठौर, महापौर शोभा सिकरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर जाटव, जनपद सदस्य दिलीप सिंह, वर्षा दिलीप रावत, प्रवेश मेहताब सिंह गुर्जर, लक्ष्मी राजे शामिल हैं।
इसी प्रकार प्रवीण अग्रवाल अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स, दीपक बंसल व्यवसायी, बीआर श्रीवास्तव चिकित्सक, रसमन सिंह कुशवाह कृषक, जनवेद चौरसिया, मयंक गर्ग, इमरती देवी समाजसेवी एवं पूर्व मंत्री, प्रियवंदा भसीन चिकित्सक, वेदप्रकाश शर्मा, राहुल अग्रवाल, अनुप कुशवाह समाजसेवी, मुनालाल गोयल समाजसेवी एवं पूर्व विधायक, नेमीचंद शिवहरे व्यापारी, भुजराज सिंह तोमर शिक्षाविद, अभिताभ सिंह हरसी कृषक, डीसी पटेरिया अधिवक्ता, अशोक अग्रवाल समाजसेवी भितरवार, आशीष प्रताप सिंह राठौर व्यवसायी, अलबेल घुरैया शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *