बैटरी चोर गेग का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, बैटरियां सहित कार जब्त
ग्वालियर. पुलिस को खबर मिली बैटरी चोरी करने वाले चोर गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से चोरी की 3 बैटरियां और एक कार जब्त की गयी है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने 3 थाना इलाके में चोरी की गयी कई चोरियों की घटनायें स्वीकार की है। पुलिस ने यह कार्यवाही शताब्दीपुर में एक घर के बाहर खड़ी टमटम से बैटरी चौरी होने की शिकायत के बाद की है। शताब्दीपुरम निवासी श्रीपतसिंह तोमर ने 28 जनवरी को महाराजपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी उनके टम टम से 5 में से 3 बैटरियां चोरी हो गयी है। शिकायत दर्ज होने के बाद से ही पुलिस ने चोरों को पकड़ने के प्रयास शुरू किये थे।
पुलिस ने शुक्रवार की देर रात को सुसेरा कोठी के पास चेकिंग के दौरान एक कार को रोका। कार में बैठे युवक पुलिस को देखकर सकपका गये । तलाशी लेने पर कार में 3 बैटरियां मिली। जिनके बारे में युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये। जिसकेबाद पुलिस सभी युवकों को थाने ले आयी। जहां उनकी पहचान सचिव गुर्जर पुत्र पूरनसिंह गुर्जर, राकेश पुत्र कोमल सिंह गुर्जर और प्रदीप पुत्र साहिब सिंह गुर्जर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने शताब्दीपुरम में टमटम से बैटरी चोरी करने की बात स्वीकार की।
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बहोड़ापुर, सिरोल, पुरानी छावनी और गोला का मंदिर थाना क्षेत्रों में भी 10 से अधिक बैटरियां चोरी की हैं। मामले की जानकारी देते हुए महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि गिरफ्तार पकड़े गए आरोपी रात के समय बैटरी वाले वाहनों को अपना निशाना बनाते थे और उनमें लगी बैटरियां चोरी कर भाग जाते थे। उनके पास से एक कार, तीन बैटरियां और चोरी में इस्तेमाल होने वाला सामान जब्त किया गया है। फिलहाल पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

