LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

कूनो नेशनल पार्क से आई खुशखबरी, मादा चीता आशा ने एक साथ 5 शावकों को दिया जन्म

श्योपुर. कूनो नेशनल पार्क से वाइल्ड लाइफ लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां मादा चीता ‘आशा’ मां बनी हैं। खास बात ये है कि, उन्होंने एक साथ पांच शावकों को जन्म दिया है। कूनों प्रबंधन ने इसकी पुष्टि कर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें मादा चीता अपने शावकों को दुलारती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि, कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा ने इन 5 शावकों को जन्म दिया है। नए मेहमानों के आने बाद अब भारत में चीतों की कुल संख्या 32 हो गई है। इनमें से 24 चीतों का जन्म भारत में हुआ है। वहीं, चीता प्रोजेक्ट में कुल चीते 35 (कूनो में 32 और ग़ांधी सागर के 3) हो गए हैं।
8 और चीते आएंगे कूनो
40 महीने पहले देश में चीतों को बसाने का शुरू हुआ सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से 8 चीतों के साथ शुरू हुए प्रोजेक्ट में अब 28 फरवरी को बोत्सवाना से 8 और चीते लाए जाएंगे। उन्हें भी कूनो नेशनल पार्क में रखा जाएगा। इससे पहले 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए गए थे। पिछले दिनों दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान खुद सीएम डॉ. मोहन यादव ने आने वाली 28 फरवरी को 8 चीते लाने की बात कही थी। अब आज मादा चीता द्वारा दिए गए पांच शावकों को जन्म ने वाइल्ड लाइफ लवर्स की इस खुशी में चार चांद लगा दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *