Newsमप्र छत्तीसगढ़

मोहम्मद गौस का व्यू खराब न हो हजीरा फ्लाई ओवर के प्लान किया गया बदलाव, NOC मिलते ही फ्लाई ओवर बनाने का रास्ता साफ होगा


ग्वालियर. शहर के सबसे व्यस्तम इलाका हजीरा में फ्लाई ओवर के निर्माण को केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के राष्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण से स्वीकृति मिलते ही यह फ्लाईओवर हजीरा पुल से मनोरंजनालय मैदान तक निर्माण किया जायेगा। जिससे आने वाले समय यातायात सुगम हो सके।
मोहम्मद गौस मकबरे के व्यू को लेकर इस फ्लाई ओवर में आपत्तियां आ रही थी। लेकिन इसके प्लान मंें संशोधन किया। फ्लाईओर की ऊंचाई 10 की जगह 10 की बजाय 8 मीटर कर दी गयी है। इतना ऊंचाई पर फ्लाई ओवर बनाये पर सहमत होकर संस्मारक प्राधिकरण ने अनुमति दे दी है। एएसआई मप्र के क्षेत्रीय निदेशक को पत्र भेजा है। उक्त निर्माण कार्य एएसआई भोपाल सर्किल के पुरातत्वविद अधीक्षण की निगरानी में कराया जाये। जिससे विरासत को कोई परेशानी नहीं आये।
मकान और दुकानें हटेगी
इस पूरे मार्ग पर सड़क के दोनों ओर दुकानें और मकान बने हुए है। यह उपनगर ग्वालियर का मुख्य बाजार है। अधिकारियों का अनुमान है कि यहां 70 से 75 दुकान और मकानों को हटाना पड़ेगा। अतिक्रमण की वजह से फ्लाईओवर का निर्माण मौजूदा परिस्थितियों में होना संभव नहीं है। दुकानें हटाने से बड़ा प्रभाव व्यापारियों पर पड़ेगा। क्योंकि वर्षो से उनके व्यापार की जगह खत्म होने की संभावना है।
यातायात सुधरेगा और व्यापार उजडेगा
किलागेट से हजीरा होते हुए गोले का मंदिर और चार शहर का नाका रूट पर प्रतिदिन 80 से 85 हजार छोटे-बड़े वाहनों का यातायात दबाव रहता है। यहां किलागेट से हजीरा चोराहे तक दुकानों एवं हॉकर्स के अतिक्रमण से सड़क संकरी हो गयी है। इस वजह से यहां यातायात जाम बड़ी की परेशानी है। यह फ्लाईओवर बनने से मौजूदा सड़क का 70 यातायात का दबाव शिफ्ट होने का अनुमान है। इससे लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सकेगी।
अतिक्रमण में दबी सड़क, काम करने में परेशानी
कुछ महीने पहले चौड़ीकरण के लिए किलागेट से हजीरा तक की सड़क की नापतौल हुई थी। रिकॉर्ड में ये सड़क 30-30 मीटर चौड़ी दर्ज है, लेकिन मौके पर अतिक्रमणों में दबकर इसकी चौड़ाई सिर्फ 12-14 मीटर ही रह गई है। अब फ्लाई ओवर का निर्माण होगा तो मौजूदा सड़क के करीब 3 मीटर हिस्से (चौड़ाई) पर हर पिलर तैयार होगा। इसके अलावा ऊंचाई पर भी कई निर्माण कार्यों को तोड़ना पड़ेगा। निर्माण कार्य करने के लिए सड़क पर अभी जगह भी कम है। जिसके लिए भी निर्माण हटाने होंगे।
एनओसी मिली, काम जल्द
हजीरा पुल से मनोरंजनालय मैदान तक फ्लाई ओवर बनाने के लिए संस्मारक प्राधिकरण से अनुमति मिल गई है। जल्द ही निर्माण को लेकर बाकी प्रक्रियाएं पूरी कर काम शुरू किया जाएगा।
जोगिंदर यादव, कार्यपालन यंत्री/ सेतु संभाग पीडब्ल्यूडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *