Newsमप्र छत्तीसगढ़

मराठा बोर्डिंग को संपत्तिकर 1.83 करोड रूपये जमा करने का नगरनिगम ने दिया नोटिस, 30 दिन के अन्दर जमा करें

ग्वालियर. नगरनिगम ने मराठा बोर्डिंग ट्रस्ट को 1 करोड़ 83 लाख रूपये ज्यादा की संपत्तिकर के भुगतान के लिये नोटिस जारी किया है। निगम के मुताबिक ट्रस्ट ने 1997 से अभी तक संपतिकर जमा नहीं किया गया है। नोटिस में 1 करोड़ 83 लाख 92 हजार 718 रूपये की बकाया राशि का उल्लेख है। निगम ने ट्रस्ट को यह राशि 30 दिनों के अन्दर जमा करने का निर्देश दिया है। नगर निगम उपायुक्त प्रदीप श्रीवास्तव नेबताया है कि मराठा बोर्ड ने 1997 से संपत्ति कर का भुगतान नहीं किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि निगम अधिकारियों ने कई बार नोटिस दिये है। लेकिन बोर्डिंग की तरफ से कोई पहल नहीं की गयी है।
श्रीवास्तव के अनुसार, 1997 में यह राशि 33 हजार 508 रुपए थी, जो अब बढ़कर करोड़ों में पहुंच गई है। यदि यह राशि जमा नहीं होती है, तो संपत्ति की कुर्की या अन्य संबंधित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ग्वालियर नगर निगम इन दिनों संपत्ति कर वसूली को लेकर सख्त रुख अपना रहा है। हाल ही में जीवाजी विश्वविद्यालय को भी संपत्ति कर के संबंध में नोटिस दिया गया था, जिसके बाद विश्वविद्यालय ने इसके निराकरण के लिए बैठक बुलाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *