Newsमप्र छत्तीसगढ़

मदाखलत अमले ने महाराज बाडा क्षेत्र से हटाया अस्थाई अतिक्रमण

ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
मदाखलत अधिकारी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त ने एवं नोडल अधिकारी के दक्षिण विधानसभ अंतर्गत महाराज बाड़ा, नजरबाग मार्केट, सुभाष मार्केट, टाउन हॉल, टोपी बाजार, माधवगंज चौराहा, गोरखी स्काउट एवं छापाखाना पर यातायात अवरुद्ध कर रहें । हाथ ठेले एवं फुटपथियो को हटाया जाकर सामान जप्ती की कार्यवाही की गई इसके साथ ही उक्त मार्गो पर दुकानों के बाहर रखे सामान को अंदर कराया जाकर स्टैंड बोर्ड, टेबल, काउंटर आदि सामान जप्त किया जाकर। सख्त हिदायत दी गई कि मुख्य मार्गो पर ठेला फड़ आदि लगा कर किसी प्रकार का अतिक्रमण न किया जावे अन्यथा मदाखलत विभाग द्वारा सामान जप्त कर जुर्माने की कार्यवाही की जावेगी। उक्त कार्रवाई में मदाखलत निरीक्षक श्री विशाल जाटव एवं दक्षिण विधानसभा अमला उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *