Newsमप्र छत्तीसगढ़

किराये पर गाड़ियां लेकर गिरवी रखने वाले आरोपी गिरफ्तार 15 वाहन जब्त, कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये

ग्वालियर किराये पर वाहन लेकर उन्हें गिरवी रखकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अभय भदौरिया के कब्जे से कुल 15 वाहन जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये है। आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वाहन किराये पर लेकर अन्य लोगों के पास गिरवी रखे थे। मामले में क्राइम ब्रांच द्वारा बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। आरोपी अभय भदौरिया पिता अरविंद भदौरिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी डीडी नगर महाराजपुरा, जिला ग्वालियर को 03 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने किराये पर वाहन लेकर उन्हें गिरवी रखने की बात स्वीकार की।
किराये पर वाहन लेकर उन्हें गिरवी रखकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ग्वालियर ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 15 वाहन जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये बताई जा रही है। क्राइम ब्रांच से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी भास्कर शर्मा, निवासी शताब्दीपुरम फेस-1 ग्वालियर, ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह मधुवन जी ट्रैवल्स के संचालक हैं। उनकी ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से वाहनों को किराये पर उपलब्ध कराया जाता है। आरोपी अभय भदौरिया ने स्वयं को एक निजी कंपनी में मैनेजर बताकर फरियादी से करीब 19 चार पहिया वाहन किराये पर लिए थे।
जब्त वाहन
भास्कर शर्मा -मारुति अर्टिगा, टाटा अल्ट्रोज, मारुति सियाज, टोयोटा अर्बन क्रूजर, महिंद्रा बोलेरो, मारुति स्विफ्ट, महिंद्रा स्कॉर्पियो सहित कुल 8 वाहन
रघुवीर सिंह राठौर – मारुति स्विफ्ट, रेनॉल्ट ट्राइबर, मारुति अर्टिगा, महिंद्रा बोलेरो सहित कुल 7 वाहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *