8 सांसद निलंबित -लोकसभा में आसंदी के ऊपर पेपर उछालने वाले 8 सांसद निलंबन के साथ फिर उछाले पेपर

नई दिल्ली. लोकसभा में एलओपी राहुल गांधी की भाषण पर लगातार दूसरे दिन जमकर हंगामा हुआ। राहुल ने मंगलवार की दोपहर 2 बजे पूर्व आर्मीचीफ की अनपब्लिश्ड बुक के आर्टिकल को सदन में पेश किया गया। राहुल बोले मुझे बोलने दिया जाये। उनके यह कहते ही एनडीए के सांसदों ने टोकना शुरू कर दिया कि आज वह 14 मिनट तक बोलने का प्रयास करते रहे। राहुल बोले कि मुझे परमिशन नहीं दी जा रही है। मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है। मैं विपक्ष का नेता हूं। मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। मैं बस बता रहा हूं कि चाइना-इंडिया के बीच में क्या हुआ है। पूर्वी लद्दाख में हमारी जवान शहीद हुए है।
8 सांसदों को किया गया निलंबित
लोकसभा में हंगामा और पीठासीन की ओर पेपर उछालने वाले 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिये लिये निलंबित कर दिया गया है। इनमें अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, प्रशांत परोले, मणिकम टैगौर, एस वेंकटरमण, किरणकुमार रेड्डी, गुरजीत औजला, हिबी ईडन और डीन कोरियोकोज शामिल है। राहुल ने सोमवार को भी 46 मिनट तक अपनी बात कहने का प्रयास किया था। सदन की कार्यवाही 3 बार स्थगित हुई है। राहुल गांधी को राजनाथ ने 11 बार, अमित शाह ने 7 बार टोका। इसके अलावा किरेन रिजिलू ने 2 बार और अनुराग ने 6 बार रोका था। उधर, राहुल के समर्थनमेुं सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल, सांसद शताब्दी राय और डीएमके सांसद डीएम कातिर आनंद ने भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने से मना कर दिया।

