फिर हो गयी चांदी क्रैश हो रहा था सोना-चांदी, अचानक आई तूफानी तेजी, 21,000 महंगी हो गयी चांदी
नई दिल्ली. सोना-चांदी के दामों में पिछले कुछ दिनों से क्रैश होने का सिलसिला देखने में आया है। लेकिन मंगलवार को इस पर ब्रेक लग गया है। एमसीएक्स पर वायदा व्यापार की शुरूआत होने के साथ ही सोना-चांदी की दामों में तूफानी तेजी के साथ ओपनिंग हुई है। चांदी पिछले सोमवार को गिरकर 2.25 लाख रूपये प्रतिकिलो पर आ गयी थी। लेकिन पिछले बंद की तुलना में एक झटके में 21 हजार रूपये अधिक चढ़ गयी है। सोना भी कम नहीं दिखा और खुलने में 5 हजार रूपये से अधिक महंगा हो गया है।
तेजी के बाद महंगी से सस्ती हुई चांदी
मंगलवार को आई तूफानी तेज के बावजूद अभी चांदी का वायदा भावअ पने लाइफ टाइम हाईलेवल से काफी सस्ती बनी हुई है। आपको बता दें कि 29 जनवरी को एमसीएक्स सिल्वर प्राइस ने इतिहास रचते हुए पहली बार 4 लाख रूपये प्रति किलोग्राम का आंकड़ा पार किया था। 4 लाख 30 हजार 048 रूपये प्रतिकिलो के उच्चतम स्तर पर पहुंची गयी थी। इस स्तर से अभी भी चांदी के दाम 1 लाख 62 हजार 568 रूपये सस्ती मिल रही है।
चांदी के दामों फिर से उछाल
सप्ताह के दूसरे व्यापार दिन मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर व्यापार शुरू होने पर 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी के वायदा दामों में तगड़ा उछाल देखने को मिला है। 1 किलो चांदी प्राइस एक झटके में अपने पिछले बन्द भाव से 21 हजार रूपये से अधिक महंगी हो गयी। सोमवार को एमसीएक्स चांदी के दाम 2 लाख 36 हजार 261 रूपये था। मंगलवार को यह खुलने के साथ ही 2 लाख 57 हजार 480 रूपये प्रतिकिलो पर पहुंच गयी है।

