Newsमप्र छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 45 बसाहटों को चतुर्थ श्रेणी में चिन्हित किया गया 

ग्वालियर – प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत जिले की 45 बसाहटों को चतुर्थ चरण में चिन्हित किया गया है। पात्र बसाहटों की सक्षम स्वीकृति मिलने पर कार्य किया जायेगा। ग्वालियर जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वर्तमान में कोई कार्य स्वीकृत नहीं है। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत 6 नवीन सड़कों की स्वीकृ‍ति के संबंध में प्रसारित की गई सूचना निराधार है।
महाप्रबंधक मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण परियोजना क्रियान्वयन इकाई ग्वालियर ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से 6 सड़कों के स्वीकृति की जो सूचना प्रसारित की गई है, वह निराधार है। वस्तुस्थिति अनुसार जिले के अंतर्गत 45 बसाहटों को प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत चिन्हित किया गया है। पात्र बसाहटों की सक्षम स्वीकृति के बाद ही आगामी कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *