मिसाइल डिफेंस पर कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है ईरान, तुर्की में गरजा ईरान

नयी दिल्ली. ईरान ने कहा है कि अपने मिसाइल प्रोग्राम पर किसी तरह का समझौता नहीं करेगा। तुर्की दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराधची ने इस्तांबुल में तुर्की के विदेश मंत्री हाकन फिदान के साथ एक ज्वॉइंट प्रेस कॉफ्रेंस में कहा है कि ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें और रक्षा प्रणाली कभी भी बातचीत का विषय नहीं बनेगी। उन्होंनंे कहा है कि कोई भी देश अपनी सुरक्षा और रक्षा से समझौता नहीं करता है।
कभी भरोसेमंद नहीं रहा अमेरिका
अराघची ने कहा, “अमेरिका ने कोई सद्भावना नहीं दिखाई है और वह कभी भरोसेमंद नहीं रहा है. फिर भी ईरान सभी राजनयिक प्रक्रियाओं के लिए तैयार है और बातचीत की मेज पर बैठने को तैयार है।” अराघची ने कहा कि तेहरान सभी स्थितियों के लिए तैयार है चाहे वह युद्ध हो या कूटनीति. पिछले साल जून की तुलना में अब और भी बेहतर तरीके से तैयार है, जब इज़राइल और अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमले किए थे। उन्होंने दोहराया कि ईरान ने कभी भी परमाणु हथियार नहीं मांगे हैं, लेकिन यह भी कहा कि ईरान “अपनी रक्षा क्षमताओं को बनाए रखेगा और उनका विस्तार करेगा और उन पर बातचीत नहीं करेगा।”
मध्यस्थता को तैयार तुर्की
कॉन्फ्रेंस के दौरान तुर्की के विदेश मंत्री फिदान ने ईरान और अमेरिका से तुरंत बातचीत की मेज पर लौटने का आग्रह किया और कहा कि क्षेत्र में आगे तनाव बढ़ने से रोकने का एकमात्र तरीका कूटनीति है। उन्होंने कहा कि तुर्की दोनों पक्षों के बीच बातचीत के लिए एक मध्यस्थ के रूप में काम करने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *