सोने -चांदी के कीमतें गिरी धड़ाम, अचानक फूट गया बुलबुला 85 हजार रूपये सस्ती हुई चांदी, सोने की भी गिरी

नयी दिल्ली. सोने और चांदी के कीमतों में शुक्रवार को तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। 24 घंटे में चांदी का भाव 85000 रूपये कम हो गया। वहीं सोने के दाम में भी गिरावट देखने को मिली है। इतनी बड़ी गिरावट तब आयी है। जब चांदी 4.20 लाख रूपये सोना और 2 लाख रूपये के नजदीक पहुंच गये थे।
शुक्रवार 3.30 बजे एमसीएक्स पर मार्च वायदा के लिये 1 किलो चांदी की कीमत लगभग 65 हजार रूपये गिरकर 3,35,001 रूपये पर पहुंच गयी थी। लेकिन गुरूवार की शाम को चांदी की कीमत बढ़कर 4,20,048 रूपये अपने ऑल टाइम हाईलेवल पर पहुंच गयी थी। इस हिसाब से देखे तो 24 घंटे में ही चांदी के भाव में लगभग 85 हजार रूपये की गिरावट देखने को मिली है।
ठसी प्रकार से सोने की कीमत में भी भारी गिरावट आयी है। सोना 29 जनवरी गुरूवार को अपने रिकॉर्ड स्तर 1,93,096 रूपये पर थी। लेकिन शुक्रवार का यह 16 हजार रूपये टूटकर 1,67,406 रूपये पर आ गया है। यानी 24 घंटे के दोरान सोने में 25 हजार 500 रूप्ज्ञये की गिरावट देखने को मिली है।
क्‍यों आई ये बड़ी गिरावट?
यह मुनाफावसूली है, क्‍योंकि कई दिनों से सोने और चांदी के भाव तेजी देखी जा रही थी और इनकी कीमतें हर दिन रिकॉर्ड स्‍तर बना रही थीं. चांदी ने तो कुछ ही हफ्ते में 3 लाख रुपये से 4 लाख रुपये का लेवल पार कर लिया था. वहीं सोने ने भी खूब तेजी दिखाई है. ऐसे में अपने प्रॉफिट को बचाने के लिए निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं .
कुछ एक्‍सपर्र्ट्स का तो यह भी कहना है कि सोने और चांदी में जैसे ही बिकवाली हावी हुई वैसे ही शॉर्ट सेलर एंटर हो गए और ट्रेडिंग के दौरान सिल्‍वर को शॉर्ट किया, जिस कारण इसके दाम में भारी गिरावट आई है.
इंटरनेशनल मार्केट में भी चांदी और धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली, जिससे भारत में भी MCX पर भाव नीचे आ गए.
डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि वह फेडरल रिजर्व बैंक के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की जगह अपने पसंदीदा शख्‍स को रखना चाहते हैं, जिस कारण डॉलर में मजबूती आई और कुछ वैश्विक तनाव भी कम हुए, जिस कारण सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है .

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *