BJP मंडल अध्यक्ष ने मां और बेटी को बेरहमी से पीटा, BJP नेत्री ने जीतू पटवारी से बोली कि मुझे मंडल अध्यक्ष ने पीटा, चाहे जिसे छेड़ता है


सतना. नागौद इलाके में भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन ने पार्टी की ही एक महिला पदाधिकारी और उनकी बेटी के साथ मारपीट और अभद्रता की है। यह घटना 27 जनवरी की रात लगभग 10 बजे की है। घटना के 2 वीडियो भी सामने आये। पहले वीडियो में आरोपी भाजपा नेत्री की बेटी से मारपीट करता हुआ दिखाई दिया है। दूसरे वीडियों में पीडि़ता की मां और भाई से मारपीट करते हुए देखा गया है। शुक्रवार को बीजेपी मण्डल अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया है।
गुरूवार को न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. रश्मिसिंह पटेल पीडि़त परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर थाने का घेराव करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिये महज 3 घंटे का अल्टीमेटम दिया। समय सीमा समाप्त होने के बाद शाम को कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने नागौदा थाने का घेराव कर धरना दिया है। जो लगभग 2 घंटे तक थाना परिसर में चला।
क्या है मामला
पीड़िता के परिवार का आरोप है कि पुलकित टंडन ने अपने कर्मचारी आरके उर्फ राजकुमार नामदेव के मोबाइल से युवती को फोन कर ब्राइडल कस्टमर से मिलने के बहाने अपनी ट्रेडिंग दुकान के गोदाम पर बुलाया। युवती ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी और गोदाम पहुंची। वहां न तो कोई कस्टमर मौजूद था और न ही दुकान खुली हुई थी। आरोप है कि उस समय पुलकित टंडन शराब पी रहा था।
जब युवती वहां से वापस जाने लगी तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ बदसलूकी करने लगा। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। काफी देर तक जब युवती घर नहीं पहुंची तो उसकी मां और दोनों भाई गोदाम पहुंचे। वहां बहन के साथ मारपीट होते देख भाई ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *