कलेक्ट्रेट पर यूजीसी नियम के विरोध में प्रदर्शन, एडवोकेट अनिल मिश्रा ने एडीएम सीबी प्रसाद को सौंपा ज्ञापन

ग्वालियर. एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कलेक्ट्रेट के मुख्यद्वार पर पहुंचकर अपने अधीनस्थों को अलर्ट किया बैरिकैटिंग को ठीक से लगवाते हुए। बैरिकेटों को मोटे रस्से से बंधवाया। इससे पहले पुलिसबल की दीवार बनवाई, टियर गैंस वैन तैनात करवाया और बोले एक भी प्रदर्शनकारी अन्दर प्रवेश नहीं करना चाहिये। कलेक्ट्रेट के मुख्यद्वार पर एएसपी विदिता डागर, सीएसपी रोबिन जैन, नागेन्द्र सिंह, एसडीओपी श्री नगाइच, टीआई अमरसिंह सिकरबार, सूबेदार धनंजय राठौर आदि पुलिस बल के साथ तैनात रहें।
कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार प्रदर्शन यूजीसी नियम के विरोध भेदभाव किया जा रहा है। इसके विरोध में प्रदर्शन के दौरान जमकर नारे बाजी करते हुए रक्षक मोर्चा के कार्यकर्त्ताओं के साथ सड़क बैठकर धरना देते अपना विरोध जताया है।एडवोकेट अनिल मिश्रा इस बीच एडीएम सीबी प्रसाद ने ज्ञापन देते हुए यूजीस कानून को रद्द करने की मांग की है। देखने में यह आ रहा है कोई भी राजनैतिक पक्ष -विपक्ष में बोलने के लिये तैयार नहीं है।
स्टेडियम पर हुए एकत्र तो एएसपी ने रोका
रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के लिये आने वाले थे तो वहां एएसपी अनु बेनीवाल ने रोक कर बोली आपको अलकापुरी चौराहे से एकत्र होकर जाना है। इसके बाद 2 बजे अलकापुरी चौराहे से लगभग 300-400 के बीच कार्यकर्ता श्रक्षक मोर्चा के बैनर तले एकत्र होकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के लिये पहुंचे।
