प्रगतिरत परियोजनाओ सहित मल्टीलेवल कार पार्किंग परियोजना को समय-सीमा मे पूर्ण की जावे
ग्वालियर 23 जनवरी 2026/ स्मार्ट सिटी की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओ से राजस्व मे वृद्धि कैसे की जावे इसकी लिये जरुरी कार्य योजना बनाकर उस पर अमल किया जाये। यह बात शुक्रवार को आयोजित हुई स्मार्ट सिटी की एडवाइजरी फोरम की बैठक में ने कही। उन्होंने स्मार्ट सिटी के तहत ग्वालियर शहर में जुड़ रहे आयामों के रख-रखाव और संधारण की पुख्ता व्यवस्था करने पर भी विशेष बल दिया। साथ ही कहा विकास कार्यों के संधारण की व्यवस्था ऐसी हो जिससे शहरवासियों को विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिल सके।
बैठक में पूर्ण हो चुकी स्मार्ट सिटी की परियोजनाओ से प्राप्त होने वाले राजस्व, स्मार्ट सिटी की वित्तीय सहायता से नगर निगम द्वारा कराये जा रहे कार्यो एवं प्रगतिरत मल्टी लेवल कार पार्किंग सहित स्मार्ट सिटी द्वारा प्रगतिरत अन्य विकास कार्यों पर विस्तार से विचार मंथन हुआ।
प्रस्तावित सचिन तेंदुलकर मार्ग के निर्माण को लेकर कलेक्टर ने कहा की इस रोड की डीपीआर को दुबारा से सर्वे कर बनाया जाये ताकि इसके निर्माण को लेकर जरुरी एजेंसी का चयन निर्घारित किया जा पब्लिक बाईक शेयरिंग परियोजना के बंद होने के बाद साईकिल स्टेण्ड का प्रयोग पीएमई बस सेवा अंतर्गत बस स्टाँप मे प्रयोग करने की योजना है वही साईकिलो को बंद परिसरों में विधिवत निष्पादित समझौता ज्ञापनों (एमओयू) के तहत वितरित किया जायेगा ताकि उनका उचित उपयोग हो सके। वही उन्होने मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दी। उन्होने बताया कि जल भराव को लेकर विषय विशेज्ञयो से सलाह लेकर कार्य किया जा रहा है और संबंधित वेंडर को समय सीमा मे कार्य पूर्ण करने के लिये सख्त निर्देश दिये गये है। बैठक में सलाहकार समिति के सदस्यो सहित अन्य सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
