51 युवतियों के हाथ किये पीले, सभी को उपहार में LED टीवी मिली स्कूटी

ग्वालियर। शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था के तत्वाधान में चतुर्थ सर्वजातिय निःशुल्क विवाह एवं निकाह सामूहिक समारोह में आज जीवायएमसी क्लब से 51 दूल्हों की सामूहिक बारात भगवान अचलेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर निकली। सभी बारातियों ने जमकर नृत्य किया। बारातियों का स्वागत करने में भी शहरवासी पीछे नहीं रहें। मकानों की छतों से पुष्पावर्षा कर आतिशबाजी चलाकर जोरदार स्वागत किया। बारातियों का 51 से अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
बारातियों को शीतल पेयजल, चाय, ठण्डाई, दूध पिलाया गया। महिला एवं पुरूषों का नागरिकों ने अनके स्थानों पर तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। बारात के साथ आगे-आगे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विधायक सतीश सिकरवार, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार ‘नीटू’ पैदल चल रहे थे।
आज प्रातः 8 बजे जीवायएमसी क्लब परिसर में दूल्हों के साथ बारातियों का आगमन शुरू हो गया था। 51 घोड़े जो सजकर तैयार थे, उन पर दूल्हों को बैठाया गया। बारात प्रातः 11 बजे अचलेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई, जो सनातन धर्म मंदिर, इन्दरगंज चौराहा, दाल बाजार, राजपायगा मार्ग से होते हुये विवाह स्थल ‘जनकपुरी’ परिसर पहुची, यहां द्वार पर विधायक एवं अन्य साथियों ने दूल्हों का स्वागत तिलक लगाकर किया और उन्हें उपहार भेंट किये।
सभी 51 बहनों को दी ई.व्ही. स्कूटी
सभी बहनों को विवाह समारोह के पश्चात् उपहार में विधायक सतीश सिकरवार एवं अन्य गणमान्यजनों द्वारा सभी 51 बहनों को ई.व्ही. स्कूटी एवं हेलमेट भेंट किये गये।
यह उपहार दिये गये बहनों को
सोने एवं चांदी के जेवर (सोने का मंगलसूत्र, सोने की लोंग, चांदी की पायल, चांदी के बिछुआ, आर्टिफिशयल चूडी), कूलर, फ्रिज, एलईडी, अलमारी, पलंग, सिंगारदानी, कुर्सी-टेबल सेट, प्रेस, पंखा, मिक्सी, गैस-चूल्हा, रजाई-कम्बल-गद्दा-चादर सेट, दुल्हा-दुल्हन के लिये कपडे, जूता-चप्पल, बर्तन, सूटकेश, 51 बर्तन सहित गृहस्थी का सभी सामान दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *