हर कलेक्टर चोर है, चीफ सेक्रेटरी ने भी स्वीकारा-जीतू पटवारी

ग्वालियर. कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को ग्वालियर दौरे के दौरान भ्रष्टाचार को लेकर तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा हैकि जिले मे ंहम कलेक्टर चोर है। यदि मुख्य सचिव इस बात को स्वीकार करते हैं तो मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
सभागीय ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करमते हुए पटवारी ने कहा है कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में का गठन हो चुका है। उन्होंने ग्वालियर -चम्बल संभाग के सभी अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और विधानसभा प्रभारियों को बैठक में बुलाकर संगठनात्मक कार्यो को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिये है।
पैसे से ही पोस्टिंग मिलती है
पीएम मोदी को लिखे पत्र को लेकर कहा है कि सीएम मोहन यादव और चीफ सेक्रेटरी दोनों ने यह स्वीकार किया है कि जिले में हर कलेक्टर चोर है। हर कलेक्टर पैसा लेता है कि हम बार-बार कह रहे है। 50 भ्रष्टाचार होता है। लेकिन इस सरकार ने यह गैप भी तोड़ दिया है। इस पर सील लगाने का काम चीफ सेक्रेटरी ने कियाहै। यह पूरी जानकारी पीएमओ में भी है। पूरी जानकारी सीएम को भी है। इसका मतलब यह हैकि जो कलेक्टर आता है उसे पता है कि वह चोरी करने के लिये जिले में आता है। उसे भेजता है उसको पैसे से ही पोस्टिंग मिलती है।
ऐसा कार्यालय है क्या जहां रिश्वत नहीं ली जाती
तहसीलदार हो पटवारी हो अलग-अलग गांव में कर्मचारी हर जगह करप्शन है। ग्वालियर की भी बात करें तो पूरी संभाग की बात करें तो कोई ऐसा कार्यालय है क्या जहां रिश्वत नहीं ली जाती है। मैं पत्रकारों को भी चुनौती देता हूं वह मुझे बताएं। चीफ सेक्रेटरी ने चस्पा किया है कि हमारे कलेक्टर चोर हैं और उसका असर जनता पर हो रहा है, गरीब किसानों पर हो रहा है, पत्रकारों पर भी हो रहा है। जब यह प्रशासनिक अराजकता आ गई है। करप्शन है चीफ सेक्रेटरी स्वीकार कर रहे हैं तो मुख्यमंत्री को पद पर रहने का अधिकार नहीं है।
