प्रॉपर्टी व्यापारी को आरटीओ के नाम भेजी ई-चालान की एपीके फाइल, ठगे 9 लाख रूपये
ग्वालियर. सायबर ठगी का मामला सामने आया है। जहां आरटीओ ई-चालान के नाम से भेजी गयी एक एपीके फाइल ने प्रॉपर्टी व्यापारी को लगीाग 9 लाख रूपये का नुकसान पहुंचा दिया गया। हैरानी की बात यह रही कि ठगी की यह रकम फाइल ओपन करने के 23 दिन बाद खाते निकाली गयी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू कर दी है।
यह मामला मुरार थाना इलाके के बड़ागांव का है। यह आर्मी स्कूल के पास रहने वाले 37 वर्षीय विजय सिंह पुत्र लक्ष्मीनारायण यादव प्रॉपर्टी व्यापारी है। उनके परिवार में पत्नी और 3 बच्चे हैं। व्यापार के लेन-देन केलिये वह अपनी पत्नी के बैंक अकाउंट का उपयोग करते है।जिनमें उनका ही मोबाइल नम्बर लिंक है।
पुलिस बोली
मुरार थाना पुलिस ने कहा है कि आरटीओ ई-चालान के नाम से एक एपीके फाइल भेजकर ठगों ने युवक के मोबाइल में मैलवेयर डाल दिया है।इसी केमाध्यम से बैंक अकाउंट से लगभग 9 लाख रूपये की ठगी की गयी है। मामला दर्ज कर लिया गया है, फिलहाल जांच की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही विजय सिंह तत्काल बैंक में अकाउंट ब्लॉक कराया और सायबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। हेल्पलाइन से शिकायत जीरो पर एफआईआर के रूप में दर्ज कर मुरार थाना भेजी गयी है।जहां पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
23 दिन बाद खाते से निकले लाखों रुपए
इस घटना के ठीक 23 दिन बाद 16 जनवरी को विजय के मोबाइल पर उनकी पत्नी के बैंक अकाउंट से जुड़े लगातार ट्रांजेक्शन मैसेज आने लगे। मैसेज देखते ही उन्हें ठगी का अंदेशा हुआ और वे तुरंत बैंक पहुंचे। बैंक से मिली जानकारी में सामने आया कि उनके मोबाइल के जरिए पत्नी के अकाउंट से अलग-अलग ट्रांजेक्शन किए गए हैं। ठगों ने 4 लाख 49 हजार, 3 लाख, 45 हजार 522 और 1 लाख 50 हजार 660 रुपए कुल करीब 9 लाख रुपए विभिन्न बैंकों में आईएफएससी कोड और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए।
