जम्मू के डोडा में गहरी खाई में सेना का वाहन गिरने से 10 जवानों की मौत
श्रीनगर. जम्मू -कश्मीर के डोडा में गुंरूवार को सना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरने से 10 सैन्य जवानों की जान चली गयी। जबकि अन्य जवान घायल हो गये। स्थानीय लोगों और बचाव दलों ने मिलकर घायलों को निकाला। एक्सीडेंट केबारे में बताया कि सैन्य अधिकारियों ने बताया कि गुरूवार को एक सैनय वाहन 17 जवानों को लेकर ऊंचाई वाले इलाके में मौजूद चौकी की तरफ लेकर जा रहा था। तभी डोडा के भादरवाह-चम्बा अंर्तराष्ट्रीय सड़क इलाके स्थित खानी टॉप के पास सेना का बुलेटप्रूफ वाहन सड़क से फिसल कर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। घटना में 10 जवानों की जान चली गयी। जबकि अन्य जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गये।
घटना की सूचना मिलते ही सूना और पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय लोग भी पुलिस और रेस्क्यू टीमों की सहायता के लिये पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन में 10 जवानों के शव बरामद किये गये। घायल जवानों को बाहर निकाला गया। जिनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। इन तीनों को हेलीकॉप्टर से उधमपुर के कमांड अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उन्हें विशेष इलाज दिया जा रहा है। सेना ने एक बयान जारी कर कहा है कि हादसे की जांच शुरू कर दी गयी है। घायल जवानों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले जवानों के परिवारों को खबर दे दी गयी है।
